Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने सोमवार को प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए) के अंतर्गत अमरवासी पंचायत के ग्राम बरदपुरा में विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इस दौरान गोपीचंद मीणा ने अभियान ने कहा कि यह योजना जनजातीय समुदाय को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। यह अभियान प्रधानमंत्री की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की संकल्पना को साकार करता है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आवेदन, केटेगरी-4 में लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए।
वहीं आधार कार्ड अपडेट, ई-मित्र सेवाएं, जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजनाएं (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग), आजीविका मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं (पीएम मातृत्व वंदना योजना, टीकाकरण, आंगनबाड़ी सेवाएं) आदि की जानकारी दी गई और लाभ दिलवाया गया। शिविर संयोजक ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जून तक जिले के 141 चयनित जनजातीय बाहुल्य गांवों में 17 विभागों की 25 गतिविधियों से संबंधित शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा चयनित 63 हजार से अधिक गांवों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें आदिवासी बहुल एवं आकांक्षी ब्लॉकों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
उक्त अभियान की जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के नेतृत्व में मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित न रहे। शिविर में प्रधान कोशलकिशोर शर्मा, पूर्व उप प्रधान रामकुवार मीणा, शक्करगढ़ पूर्व सरपंच किशोर शर्मा, विकास अधिकारी सीताराम मीणा, सरपंच अमरवासी रामप्यारी मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, वार्ड पंच एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



