Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना दूनी ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 7.140 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। वहीं एक मोटरसाइकिल और एक हजार रुपए जब्त किए हैं।

जबकि कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान पप्पू उर्फ रामनिवास मीणा पुत्र बिरधा मीणा निवासी देवपुरा थाना दूनी और उद्दा गुर्जर पुत्र कजोड़ गुर्जर निवासी सरदारपुरा थाना दूनी के रूप में हुई है। दरअसल पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सांगवान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल तथा वृत्ताधिकारी देवली रामसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमन्त जनागल मय जाप्ता द्वारा सोमवार को यह कार्रवाई की गई।

इस दौरान आंवा से कनवाड़ा मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास मोटरसाइकिल पर सामने से आ रहे दोनों जनों के कब्जे से अवैध गांजा जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना, 2 एंड्रॉयड मोबाइल और एक हजार रुपए भी जब्त किए गए। जिनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और अनुसंधान थानाधिकारी घाड़ हरिराम वर्मा द्वारा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d