Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देवली देहात मण्डल अध्यक्ष विनोद माहुर ने कार्यकारिणी का गठन किया है। कार्यकारिणी में महामंत्री के रूप में रामलाल धाकड़ और दुर्गालाल वर्मा को नियुक्त किया गया है।
जबकि उपाध्यक्ष के रूप में सत्यनारायण मालू, आत्माराम चौधरी, शिवराज सिंह कच्छावा, नन्दलाल माली, छीतर गुर्जर और बृजराज गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री के रूप में लक्ष्मण धाकड़, किशनलाल मीणा, बृजराज मीणा, प्रहलाद कहार, सम्पत लाल धाकड़ और राजेश वर्मा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मनोज कुमार जाट को कोषाध्यक्ष, महावीर माली को मीडिया प्रभारी, चिन्टू चौधरी आईटी संयोजक, किशन सोयल सोशल मीडिया प्रभारी, यतेन्द्र नामा प्रवक्ता और राजेन्द्र कुमार प्रजापत कार्यालय प्रभारी बनाए गए। इसी तरह कई सदस्य भी बनाए गए हैं।



