Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देवली में ब्लॉक एकेडमिक टास्क फोर्स समिति की मीटिंग का आयोजन निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से हुआ। रामजीलाल मीणा एपीसी एडीपीसी कार्यालय टोंक की अध्यक्षता में बैठक हुई।
राजीव शर्मा ने मंगलवार को बैठक का एजेंडा साझा किया। रामजीलाल मीणा एपीसी ने सभी सदस्यों को एफएलएन की दक्षताओं को हासिल करने के लिए ब्लॉक के विद्यालय में बच्चों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी सत्र की योजना के बारे में विचार विमर्श करते हुए बताया कि निपुण भारत मिशन का लक्ष्य तभी हासिल कर पाएंगे, जब निपुण स्कूल निपुण, पंचायत निपुण, ब्लॉक निपुण, जिला एवं निपुण राज्य की दिशा में अपने कदम बढ़ाएंगे। लिहाजा शुरुआत स्कूल, पंचायत और ब्लॉक से की जानी चाहिए।
यही बैठक का मुख्य उद्देश्य है। समिति की बैठक प्रति माह आयोजित करने तथा बच्चों के शैक्षिक स्तरो की प्रगति का आकलन करने के लिए निर्देशित किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ब्लॉक कोर्डिनेटर राजेश कुमार शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से हिंदी तथा गणित विषय में कक्षावार एफएलएन के लक्ष्य, इन लक्ष्यों की प्राप्ति में पीईईओ, संस्था प्रधान तथा शिक्षकों की भूमिका, विद्यालय अवलोकन प्रपत्र, कक्षा एक से 5 तक गणित तथा हिंदी विषय में प्रस्तावित शिक्षण प्रक्रियाएं और सीखने के प्रतिफल दिखाते हुए उदाहरणों के साथ बताया। फाउंडेशन के सदस्य देवेंद्र ने सभी संभागियो को विद्यालय अवलोकन के दौरान कक्षा एक से 5 तक के बच्चों की शिक्षण प्रक्रियाओं का अवलोकन करने के लिए प्रेरित किया।
सभी सदस्यों ने ब्लॉक में एफएलएन के लक्ष्यो को प्राप्त करने की रणनीति के बारे में अपने विचार दिए तथा इसी वर्ष प्रभावी प्रयास करने की सहमति व्यक्त की। इस दौरान शंभू वर्मा, राजीव शर्मा मोहम्मद नासिर, नवीन गौतम, तरुण राजावत, पप्पू वर्मा, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, रमेश मीणा, रामप्रसाद मीणा आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।


