Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजंबूरी तैयारी शिविर का निरीक्षण, 19 को लखनऊ में होगा आयोजन

जंबूरी तैयारी शिविर का निरीक्षण, 19 को लखनऊ में होगा आयोजन


Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली परिसर में चल रहे जंबूरी तैयारी शिविर का मंगलवार को स्काउट गाइड के संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी ने निरीक्षण किया।

उन्होंने जंबूरी के लिए गैजेट्स निर्माण संबंधी जानकारी स्काउट्स को दी, कैंप क्राफ्ट और नेशनल जंबूरी के लिए की जाने वाली पूर्व तैयारी को समझाया। स्थानीय संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि स्काउट सीओ आचू मीणा ने जंबूरी में शामिल होने जा रहे ट्रुप को विशेष सावधानियों से अवगत करवाया। वहीं ब्लॉक का प्रतिनिधित्व कर रहे इस ट्रुप का मनोबल बढ़ाया। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड वसुधा शर्मा ने गैजेट्स व स्वागत द्वार का निरीक्षण कर जानकारी दी।

इस दौरान एलटी बनवारी लाल, स्काउटर अनिल कुमार, धर्मराज, मुकेश प्रजापत, अनिल गौतम भी उपस्थित थे। आगामी 19 नवंबर से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नेशनल जंबूरी का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें स्थानीय संघ से दल प्रभारी हिम्मत सिंह मीणा के नेतृत्व में 8 स्काउट का दल भाग लेने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d