Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationशहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, स्वदेशी संकल्प लिया

शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, स्वदेशी संकल्प लिया


Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को वन्दे मातरम गीत एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम देवली के शहीद स्मारक गौरव पथ पर आयोजित किया गया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा और भाजपा नेताओं, आमजन व कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। वहीं स्वतन्त्रता सैनानियों व शहीदों के परिजनों का माल्यार्पण कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र नामा ने सभी को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और शहर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। भाजपा नेताओं ने वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर अपने विचार व्यक्त किए और सामूहिक वंदे मातरम गीत गाया गया। इस दौरान दिल्ली विस्फोटक में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में पालिका देवली के कर्मचारी, विद्यालयों के अध्यापक और छात्र-छात्राएं और भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d