Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationईआरओ एवं एईआरओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया

ईआरओ एवं एईआरओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया


Desk News 10 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) कल्पना अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को जिले में ईआरओ, एईआरओ एवं निर्वाचन गतिविधियों से जुड़े अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया।

साथ ही एसआईआर 2026 की जानकारी दी तथा गणना पत्र को लेकर संवाद किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कम वितरण वाले ईआरओ एवं एईआरओं को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक समयबद्ध कार्यक्रम है, इसमें शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के लिए ऑनलाईन माध्यम का उपयोग करने की भी सुविधा दी है। मतदाता केवल खुद अपने लिए ही ऑनलाईन गणना प्रपत्र भर सकता है।

इसके लिए मतदाता सूची 2025 और आधार कार्ड का उपयोग करने वाले ई-हस्ताक्षर उपकरण पर मतदाता का नाम बिलकुल एक समान होना चाहिए। इस प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए मतदाता का मोबाईल नम्बर मतदाता पहचान पत्र से लिंक होना जरुरी है। अपना गणना प्रपत्र ऑनलाईन जमा कराने वाले मतदाता को बीएलओ द्वारा दिया जाने वाला फार्म भरने की आवश्यकता नही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d