Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड देवली की जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति के लिए सदस्यों का मनोनयन किया गया है। मनोनीत सदस्यों ने भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान और स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार व्यक्त किया है।
जारी सूची के अनुसार समिति में सामान्य वर्ग से तीन, एससी वर्ग से एक तथा एसटी वर्ग से एक सदस्य को शामिल किया गया है। समिति में सामान्य वर्ग से शहर के जयपुर रोड स्थित प्रताप नारायणी नगर निवासी रणवीर सिंह चौहान, नेहरू मार्केट देवली निवासी अंकित जैन डाबर, ग्राम रतनपुरा देवली निवासी नारायण धाकड़ को सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं एससी वर्ग से एजेंसी एरिया देवली निवासी बंशी मेघवंशी तथा एसटी वर्ग से बीसलपुर कॉलोनी देवली निवासी मुकेश मीणा को समिति में सदस्य बनाया गया है। समिति के गठन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं अभाव अभियोग से जुड़े मामलों को सामने लाकर उनके निराकरण की दिशा में काम करना है।



