Saturday, August 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतीन माह से अधूरा सार्वजनिक यूरिनल, लोगों को परेशानी

तीन माह से अधूरा सार्वजनिक यूरिनल, लोगों को परेशानी


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पुलिस थाने के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धार कार्य करीब तीन माह पहले शुरू किया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं होने से यह सुविधा फिलहाल लोगों के उपयोग में नहीं आ पा रही है।

जीर्णोद्धार के तहत शौचालय में लगी टाइल्स, फर्श और पुराने पार्टीशन को हटाया गया था, जिसके बाद काम बीच में ही रोक दिया। पुलिस थाने के आसपास, बाजार और गुरुद्वारा रोड क्षेत्र में यह प्रमुख सार्वजनिक यूरिनल होने के कारण इसके बंद रहने से आमजन, व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना बाजार और आसपास के क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए सार्वजनिक यूरिनल की सुविधा जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीर्णोद्धार कार्य जल्द पूरा होने से क्षेत्रवासियों और बाजार में आने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेगी। लोगों ने नगरपालिका से अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा करवाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here