Saturday, August 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, तबीयत बिगड़ने से मौत बताई

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, तबीयत बिगड़ने से मौत बताई


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ आरटीसी के आवासीय परिसर की दीवार के समीप शुक्रवार शाम मिले करीब व्यक्ति के शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान आत्माराम पुत्र भंवर जाट निवासी रामपुरा, थाना दूनी के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार आत्माराम पिछले चार-पांच दिनों से घर से लापता था। उसका शव जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ की दीवार के समीप मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया था। देवली पहुंचे मृतक के भाई ने शव की पहचान की। मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आत्माराम की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हुई है। वहीं मृतक के हाथ में इंजेक्शन लगा हुआ मिला है। जबकि नाक पर हल्की चोट है।

इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

प्रीवियस न्यूज़:-

मृत मिला व्यक्ति, चार दिन से था लापता: हाथ में लगा मिला इंजेक्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here