Deoli News 8 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सेवा भारती समिति द्वारा संचालित बाल गणेश संस्कार केन्द्र में जन सेवा समिति देवली की ओर से गरीब बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए गए।
जन सेवा समिति के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने भांड बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए और आगे भी सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अशोक विजय, महेंद्र जोशी, सत्यनारायण गोयल, दिनेश जैन और मनीषा मीणा उपस्थित रहे। संस्कार केन्द्र में 15 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। यह केन्द्र एक साल पहले शुरू किया गया था और यहाँ के बच्चों ने भिक्षा मांगने का कार्य छोड़ दिया है और नियमित रूप से यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शिक्षा और संस्कार ग्रहण कर रहे हैं।



