Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsजर्जर हालत में पानी की टंकी, हो सकती है धाराशाही

जर्जर हालत में पानी की टंकी, हो सकती है धाराशाही

लापरवाही : क्या हादसे का इंतजार कर रहा जलदाय विभाग


Jahazpur News 26 जुलाई (आज़ाद नेब) पहाड़ी की अंतिम छोर पर निर्मित पानी की टंकी बेहद जर्जर हालत में है। जनप्रतिनिधि की कई बार सूचना के बाद भी जलदाय विभाग हरकत में नहीं आया। इससे जाहिर हो रहा है कि विभाग हादसे का इंतजार कर रहा।

पार्षद मुज्जमिल शेर पठान ने बताया कि टंकी की हालत बेहद खराब है। बावजूद इसके इसी टंकी से इलाके में पानी की सप्लाई होती है। ऐसे हालात में यहां के लोग हमेशा चिंतित रहते हैं। टंकी के ऊपर बड़ा सा गड्ढा हो चुका है। जिसमें पशु, पक्षी या बच्चे गिर सकते है‌। पूरे नगर में इस पानी की टंकी से पानी सप्लाई किया जाता है। बरसात का पानी कचरा भी टंकी में गड्ढा होने सीधे अंदर गिरता है। आशंका है कि टंकी छत किसी भी पल धराशायी हो सकती है। पानी की टंकी जर्जर अवस्था में हैं। पार्षद पठान के मुताबिक इस टंकी के बारे में प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक प्रशासन ने इन टंकी को देखने की भी जहमत नहीं उठाई। जलदाय विभाग की इस लापरवाही से आमजन के स्वास्थ्य पर आने वाले दिनों में असर देखने को मिलेगा।

जलदाय विभाग के एईएन विकास जैन ने कहा कि फिलहाल टंकी को टेंपरेरी कवर किया जाएगा। शीघ्र टंकी की मरम्मत की जाएगी।

आर्यिका स्वस्ति भूषण पर मुस्लिम समाज ने बरसाए पुष्प

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d