सांप्रदायिक सोच को दिया मुंहतोड़ जवाब
Jahazpur News 26 जुलाई (आज़ाद नेब) लम्बे अंतराल के बाद जहाजपुर पहुंची आर्यिका स्वस्ति भूषण का शुक्रवार सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर पालिका के समीप पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इससे पहले आर्यिका स्वस्ति भूषण माता के नगर में प्रवेश करने पर जैन के लोगों ने भव्य जुलूस निकाला।
यह जुलूस नौ चौक, सदर बाजार, गलगट्टी चौराहे, बस स्टैंड, नगर पालिका, शाहपुरा रोड़ होता हुआ स्वस्ति धाम पहुंचा। आर्यिका स्वस्ति भूषण के नगर में मंगल प्रवेश करने पर नगर मुख्य मार्गों पर कई जगह पर उनका स्वागत किया गया। इसी दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर पालिका के समीप स्वस्ति भूषण माता का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान अंजुमन कमेटी सदर रफीक केजीएन, देशवाली समाज सदर रफीक पुंवार, पुर्व सदर रसीद नेब, बाबू चीता, साजिद पडियार, जाकिर पठान, रईश संगम, गुड्डू पठान, सद्दाम पठान, रईश पड़ियार, इमरान छीपा, शेरू पठान सहित अन्य मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।



