Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली में 47.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर जब्त

देवली में 47.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर जब्त

एक आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार को एक जने के पास से 47.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MEPHE/एक्सटेसी) पाउडर को जब्त किया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी में देवली पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह का मार्गदर्शन रहा है।

थाना प्रभारी देवली राजकुमार के अनुसार पुलिस टीम गश्त करते हुए देवली के गणेश रोड शमशान घाट के पास पहुंची। जहां पुलिस को देखकर एक व्यक्ति किसी चीज को छुपाने का प्रयास करने लगा। शंका होने पर पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो, उसके पास 47.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MEPHE/एक्सटेसी) मिला। पुलिस ने प्रतापगढ़ छोटी सादड़ी तहसील अचारी निवासी अभियुक्त फारुख पुत्र अमजद खान मुसलमान निवासी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को हेड कांस्टेबल गणेश, पुलिसकर्मी जगदीश, करतार, हुकुमनाथ व जिला स्पेशल टीम के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। जिस पर पांच अभियोग दर्ज है। इनमें तीन अभियोग पर चालान पेश हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d