Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजलभराव की समस्या समाधान के लिए टीम ने सर्वे किया

जलभराव की समस्या समाधान के लिए टीम ने सर्वे किया

जनप्रतिनिधियों के साथ वार्डवासियों से बातचीत की


Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोटा से एक सर्वेयर को बुलाया गया है। सर्वे के लिए आए अनिल जैन के नेतृत्व में टीम ने पालिका के अधिकारियों और वार्डवासियों के साथ मिलकर समस्या के कारणों और समाधान पर चर्चा की।

पालिका के सहायक अभियंता सुमित पोरवाल, कनिष्ठ अभियंता प्रियांशु विजय, पार्षद विनोद पुजारी, लोकेश लक्षकार और एसआई कुलदीप सिंह शक्तावत ने वार्ड 10, 13, 15 और 16 की गलियों में जलभराव की समस्या के बारे में चर्चा की। टीम ने मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का निरीक्षण किया और पाया कि नालों की बदहाल स्थिति और गहराई कम होने के कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है। इसके अलावा, टीम ने जहाजपुर नाके पर नाले की स्थिति और गौरव पथ की दूसरी ओर ऊंचा पंचायत सीमा के अंतर्गत आने वाले नालों का भी निरीक्षण किया।

जयपुर चुंगी नाके पर पानी भरने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद समस्या के समाधान के लिए उचित कार्यवाही की जाएगी। दरअसल जयपुर चुंगी नाका कब्रिस्तान की दीवार के सहारे सड़क पर बरसाती पानी भरता है। हर वर्ष यहां दीवार के किनारे दो फ़ीट से अधिक पानी भरा रहता है, जो हादसे की वजह बनता है। लिहाजा यहां से एक नाला जयपुर रोड की ओर ले जाकर दूसरे नाले से जोड़ा जाएगा, ताकि पानी भराव न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d