“एजुकेशन न्यूज़”
Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के भरतपुर हाउस के सामने संचालित न्यूक्लियस अकैडमी ने देवली गांव निवासी छात्रा कोमल प्रजापत पुत्री बालूराम प्रजापत का माल्यार्पण कर स्वागत किया है।
अकैडमी डायरेक्टर रजनीश दीपक ने बताया कि छात्रा कोमल प्रजापत ने न्यूक्लियस अकैडमी के मार्गदर्शन में अध्ययन किया था। कोमल ने साइंस बायोलॉजी विषय में 99.20% अंक प्राप्त किए। कोमल के पिता का कुछ वर्षों पूर्व देहांत हो गया। जबकि मां ललिता मजदूरी करती है। दीपक ने बताया कि अकैडमी ने छात्रा कोमल को मदद करने के उद्देश्य से नि:शुल्क शिक्षा की सुविधा दी है। छात्रा को नि:शुल्क अध्ययन के साथ निःशुल्क यूनिफॉर्म, व्हीकल की भी सुविधा दी थी। छात्रा कोमल ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है।
मेघावी छात्रा के उक्त परिणाम से अकादमी के साथ परिजनों में भी खुशी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को छात्रा कोमल प्रजापत समेत अव्वल रहे विद्यार्थियों का विजय जुलूस निकाला जाएगा। कोमल अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है।


