Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप तहसील क्षेत्र नासिरदा के सरकारी विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दिया है। विद्यालय में कला और विज्ञान वर्ग दोनों में ही शत-प्रतिशत परिणाम रहा है।
शिक्षक सुनील जैन ने बताया कला वर्ग में 24 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि विज्ञान वर्ग में 23 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस विद्यालय की 10 बालिकाओं का गार्गी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। इसी तरह, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में भी 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 50 विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा व संस्था प्रधान रमेश चंद मीणा द्वारा सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर, तिलक लगाकर व डॉक्यूमेंट फाइल, मोमेंटो सौपकर उनके प्रयासों की सराहना की गई। यह जानकारी व्याख्याता सत्यप्रकाश माहेश्वरी ने दी।
वहीं पीएम श्री दूनी के छात्रों ने भी 12वीं परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हैं। आशाराम मीणा ने कला वर्ग में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा, 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 16 छात्र-छात्राओं का विद्यालय में सम्मान किया गया। सभी टॉपर्स छात्रों ने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के सहयोग से यह सफलता मिली है।



