Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsस्वस्तिधाम मंदिर से करोड़ों रुपए के आभूषण चोरी

स्वस्तिधाम मंदिर से करोड़ों रुपए के आभूषण चोरी

पुलिस अधिकारियों ने देखा मौका


Jahazpur News 23 मई (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर के शाहपुरा रोड स्थित स्वस्तिधाम दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में गुरुवार रात अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने मंदिर की दीवार से दुपट्टे की सहायता से चढ़कर गर्भगृह में प्रवेश किया।

वहीं भगवान मुनि सुव्रतनाथ की मूर्ति के पीछे लगे आभामण्डल, कीमती कछुवा और श्रीयंत्र चुरा लिया। मंदिर के मंत्री पारस जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि चोरी हुए आभामण्डल में करीब 1305 ग्राम सोना और करीब 3 किलोग्राम चांदी का उपयोग किया गया था। इसके अलावा, आदिनाथ भगवान की वेदी से स्वर्ण पोलिस यन्त्र भी चोरी हुआ है। चोरी की यह वारदात 22 मई की मध्य रात्रि 12 से एक बजे के बीच हुई।

संदिग्ध चोर ने सफेद रंग की शर्ट में है। सीसीटीवी फुटेज में चोर की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही चोर को पकड़ने का दावा कर रही है। वहीं सूचना पर शाहपुरा एडीशनल एसपी राजेश आर्य, जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक, थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने भी वारदात स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

भीलवाड़ा एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और चोरी के मामले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक का कहना है कि अनुमान है कि मंदिर बंद होने से पहले उक्त चोर कहीं छिपकर बैठ गया। जिसने बाद में वारदात को अंजाम दिया। जबकि मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मी भी नियुक्त थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d