Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बस स्टैंड के पीछे स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय के पास बने सप्लाई पॉइंट से प्रतिदिन गंदा पानी जलापूर्ति लाइनों में जा रहा है।
जिससे लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। वहीं इससे लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि यह सप्लाई पॉइंट जलदाय विभाग कार्यालय से सटकर बना है। जिसमें प्रतिदिन जलापूर्ति के वक्त पानी लीकेज होकर इस गड्ढे में भर जाता है। वही गड्ढे के आसपास की गंदगी इस पानी में शामिल हो जाती है और सप्लाई बंद होते ही यह पानी वापस जलापूर्ति लाइनों में चला जाता है।
जबकि यहां लोगों शौच आदि के लिए भी लोग यही से पानी भरते हैं। लिहाजा दूषित पानी जलापूर्ति लाइनों में जाने से लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। लोगों ने उक्त पॉइंट पर वॉल लगाकर लीकेज रोकने की मांग की, ताकि जलापूर्ति लाइनों में गंदा पानी नहीं जा सके।



