Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationविद्यार्थी जीवन में ही सद्गुणों की नींव मजबूत हो

विद्यार्थी जीवन में ही सद्गुणों की नींव मजबूत हो


Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत रविवार को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा, योगाभ्यास एवं पीटी के साथ हुई।

स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए लाइब्रेरी ब्लॉक में साफ-सफाई की। इसके बाद समाज के विकास में सकारात्मक योगदान देते वृद्धजन” विषय पर बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता जनसेवा समिति के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल एवं घीसालाल टेलर थे। नवल किशोर ने स्वयंसेवकों को समाज कल्याण के लिए प्रेरित किया औऱ कहा कि हर एक व्यक्ति के उत्थान एवं विकास से ही समाज का विकास होता है। स्व-अनुशासन एवं व्यवहार कुशलता से ही व्यक्ति आत्मसंतुष्टि एवं प्रसन्न जीवन जी पाता है। लिहाजा आवश्यक है कि विद्यार्थी जीवन में ही सद्गुणों की नींव मजबूत हो। घीसालाल टेलर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए नशा एवं मोबाइल कर्तव्य-पथ से विचलित करने वाले साधन हैं।

स्वयंसेवकों ने खेल गतिविधि के अंतर्गत ‘साथी दौड़’ खेल प्रतियोगिता एवं रचनात्मक गतिविधि के अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर “पोस्टर” प्रतियोगिता में भाग लिया। साथी दौड़ प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में अनुज कुमार मीणा एवं आशीष ठागरिया एवं छात्रा वर्ग में कशिश चंदेल एवं भावना वर्मा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिन का समापन एनएसएस लक्ष्य गीत तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। बौद्धिक सत्र का संचालन प्रताप दल द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d