Deoli News 14 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में गर्मी के तीन महीने जल सेवा कराने वाले रोडवेज बस के चालक सत्यनारायण सेन का शुक्रवार को सम्मान किया गया। यहां चालक सत्यनारायण सेन की इस पहल की सराहना की गई और उनका सम्मान किया गया।
रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि चालक सत्यनारायण सेन ने तीन महीने तक यात्रियों को पानी पिलाने का संकल्प लिया था और प्रतिदिन बस स्टैंड परिसर के टैंक में पानी डलवा रहे हैं। वहीं रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगे वाटर कूलर के जरिए ठंडा पानी यात्रियों को पिलाया जा रहा था, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी की खपत हो रही थी। इस अवसर पर राकेश मीणा, अनिल शर्मा, त्रिलोक चंद, शिवराज साहू, सांवरमल, गजराज सिंह, पवन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।



