Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअभिरुचि शिविर में वर्चुअल वर्ल्ड की सैर की

अभिरुचि शिविर में वर्चुअल वर्ल्ड की सैर की


Deoli News 14 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्काउट गाइड द्वारा आयोजित अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर में आईटी एक्सपर्ट सुनील मीणा ने बच्चों को एआई तकनीक की वर्चुअल वर्ल्ड की सैर कराई।

संघ के सहसचिव अनिल गौतम ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में तकनीकी कौशल और अभिरुचि को बढ़ावा देना है, ताकि वे भविष्य में नई तकनीकों के साथ तालमेल बिठा सकें। सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने एआई के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया और बच्चों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सुनील मीणा ने एआई की मूल बातें, अनुप्रयोग और भविष्य में इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों ने एआई के विभिन्न पहलुओं के बारे में जाना और अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्राप्त किया।

बच्चों ने वर्चुअल वर्ल्ड की सेर बड़ी उत्सुकता से की। इस मौके पर प्रशिक्षक खेमराज मीणा, मनीष चाष्टा, प्रिया पांचाल, शिशुपाल चौधरी, पप्पूलाल प्रजापत, शंकर लाल, अनीता वर्मा, भावना शर्मा भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d