Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsकव्वालियों की गूंज के साथ चढ़ाई चादर

कव्वालियों की गूंज के साथ चढ़ाई चादर


Jahazpur News 14 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) हज़रत गेय्बना गाजी रहमतुल्लाह अलेह के सालाना उर्स का आगाज़ शनिवार को दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाने के साथ अकीदत और श्रद्धा के साथ हुआ।

दरगाह पहाड़ी पर स्थित है और यह उर्स वर्षों से परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। अंजुमन गाजी विकास समिति के सदर मोहम्मद रईस टांक ने बताया कि शनिवार को नमाज-ए-फजर के बाद आस्ताने आलिया पर कुरआन ख्वानी का एहतमाम किया गया। दोपहर की नमाज के बाद शाही जामा मस्जिद से चादर शरीफ के साथ एक जुलूस निकाला गया, जिसमें कव्वाल पार्टी की सूफियाना प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों चमन चौराहा, सदर बाजार, तकिया मस्जिद, हरिजन बस्ती, आशापुरा माताजी और बड़ का चौक होते हुए शाम 6 बजे दरगाह शरीफ पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने चादर पेश की और दुआ मांगी। शनिवार रात नमाज-ए-इशा के बाद ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तकरीरी प्रोग्राम और महफिल-ए-शमा का आयोजन होगा, जिसमें शहर के उलेमा और कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। जबकि 15 जून को नमाज-ए-इशा के बाद महफिल-ए-शमा और पूरी रात सूफियाना कव्वालियों का आयोजन होगा।

वहीं 16 जून सुबह 11 बजे से महफिल-ए-शमा और नमाज-ए-असर के बाद कुल की रस्म अदा की जाएगी। उर्स बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पहुंचेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए समिति एवं प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d