Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के टीकड गांव में शनिवार को कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल खेत में बने एक कुए के समीप जब एक महिला बकरी चराते हुए पहुंची तो उसे पानी में तैरता शव दिखा।
ग्रामीणों ने तत्काल हनुमान नगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हनुमान नगर थानाधिकारी गणेश राम मौके पर पहुंचे और शव को कुए से बाहर निकाला गया। शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान शरद मीणा पुत्र बालमुकुंद मीणा निवासी कनपुरिया थाना मांगरोल जिला बारा के रूप में हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव 5 से 7 दिन पुराना हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मांगरोल थाने में एमपीआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक अस्वस्थ था।



