Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsवेन की टक्कर गर्भवती महिला की मौत हुई, 8 माह का था...

वेन की टक्कर गर्भवती महिला की मौत हुई, 8 माह का था गर्भ


Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से प्रदीप नगर मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मारूती वेन की टक्कर से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई।

सहायक उप निरीक्षक सीताराम गुर्जर ने बताया कि मृतका 25 वर्षीय पूजा देवी पत्नी हेमराज रेगर निवासी शेरपुरा शक्करगढ तहसील जहाजपुर जिला भीलवाडा है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पूजा देवी देवली से प्रदीपनगर पैदल जा रही थी, जब पीछे से आ रही मारूती वेन के चालक ने गाड़ी को तेज गति और गफलत लापरवाही से चलाकर पूजा देवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें देवली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि पूजा देवी 8 माह से गर्भवती थी।

पुलिस ने वेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मारूती वेन चालक ने गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलाया था, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस वेन चालक की तलाश में जुटी हुई है। सूचना पर देवली थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। यह मामला मृतका के पति ने दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम से जुड़े चिकित्सक डॉ. नवल मीणा ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है और वह 8 महीने की गर्भवती थी। गर्भ में मेल चाइल्ड था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d