Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री रेगर समाज पेंशनर्स सेवा समिति देवली द्वारा रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष मोहनलाल बछेतिया की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूरालाल ठागरिया और अंबालाल मौर्य, मोहनलाल तरमोलिया, शहर अध्यक्ष नायाब सूबेदार, यादव राय बदलोटिया और विकास समिति अध्यक्ष मोहन लाल ठागरिया मौजूद थे। इस अवसर पर 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथि मनोज कुमार कमांडेंट द्वारा एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया, जबकि 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को डॉ. पीसी तुनगारिया द्वारा 500 का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में पेंशनर्स समिति के कोषाध्यक्ष नाथूलाल दबकिया, सचिव जमुनालाल कांसोटिया, किशन लाल करावलिया, बिहारी लाल जग्रवाल, लेखराज बदलोदिया, रामस्वरूप दबकिया और प्रभुलाल तुनगरिया सहित अन्य पेंशनर्स मौजूद रहे। सभी छात्र-छात्राओं को डॉ. भीमराव अंबेडकर का मोमेंटो और डिक्शनरी दी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।



