Deoli News 15 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी परमानंद भारती सेवा समिति देवली की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन अमित भारती महाराज के सानिध्य में हुआ।
इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। यह बैठक महिला विंग की प्रदेश महामंत्री नमिता सोलंकी के यहां आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश पहाड़िया सवाईमाधोपुर, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मानसी सांखला जयपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश खींची जयपुर, राधेश्याम पहाड़िया नैनवां, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग गीता चावला जयपुर, प्रदेश महामंत्री नमिता सोलंकी जयपुर, प्रदेश संयुक्त सचिव राम प्रताप तंवर जयपुर, प्रदेश सांस्कृतिक मंत्री अशोक पहाड़िया टोंक, सदस्य कैलाश सांखला जयपुर, नाथूसिंह किराड़ निवाई, गणेश नारायण चावला जयपुर, जिलाध्यक्ष मोतीलाल पहाड़िया टोंक सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।



