Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsजहरीला कीट काटने से किसान की मौत

जहरीला कीट काटने से किसान की मौत


Deoli News अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के धुआ कला निवासी एक किसान की जहरीला कीट के काटने से मौत हो गई।

हेड कांस्टेबल राम सहाय सैनी ने बताया कि घाड थाना क्षेत्र के धुआं कलां निवासी हनुमान (46) पुत्र केसरा बलाई मंगलवार दोपहर अपने खेत पर लगी सब्ज़ी की फसल संभालने गया था। जहां जहरीले कीट के काटने से वह अचेत हो गया। जिसे मंगलवार को रात टोंक शहादत अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह दूनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी के मामले में तीन माह से फरार चल रहे ट्रैक्टर ट्राली के मालिक को गिरफ्तार किया है। दूनी थाना प्रभारी सरवर खां के अनुसार पुलिस ने रतन लाल पुत्र लादूराम मीणा निवासी विजयगढ़, थाना दूनी को गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d