उप जिला अस्पताल की नई जगह के विरोध में वरिष्ठ नागरिक मंच का आह्वान
Jahazpur News 11 अगस्त (मोहम्मद आज़ाद नेब) उप जिला अस्पताल को नई जगह बनाए जाने के विरोध में वरिष्ठ नागरिक मंच की ओर से मंगलवार को जहाजपुर बंद का आह्वान किया गया। बंद का बाजार में मिला-जुला असर देखने को मिला।
प्रीवियस संबंधित न्यूज़:-
अस्पताल के स्थान को लेकर सियासत तेज, बंद के आह्वान के बीच समाज ने बनाई दूरी
कुछ व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर समर्थन दिया, जबकि कई प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले रहे। अस्पताल के स्थान परिवर्तन को लेकर पिछले कई दिनों से शहर में माहौल गर्म है। इससे पहले विधायक गोपीचंद मीणा ने कॉन्फ्रेंस कर नई जगह अस्पताल निर्माण को लेकर सरकार का पक्ष रखा था। इसके बाद अस्पताल संघर्ष समिति ने भी प्रेस वार्ता कर नई जगह अस्पताल बनाए जाने का विरोध जताया। इसे लेकर वरिष्ठ नागरिक मंच ने मंगलवार को बाजार बंद का आह्वान किया। सुबह बाजार खुलने के बाद बंद की स्थिति स्पष्ट हुई। कुछ व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं, जबकि कई दुकानदारों ने प्रतिष्ठान खोलकर रखे। इसके चलते बाजार पूरी तरह बंद नहीं हो सका और बंद का असर मिला-जुला रहा।
अस्पताल के मुद्दे को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अस्पताल संघर्ष समिति की ओर से नगर में माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है। फिलहाल अस्पताल के स्थान परिवर्तन को लेकर जहाजपुर में दोनों पक्षों की गतिविधियां जारी हैं और दोपहर 2 बजे होने वाले ज्ञापन पर नजरें हैं।



