Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpजहाजपुर विधानसभा के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया संवाद

जहाजपुर विधानसभा के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया संवाद


Jahazpur News 16 फरवरी (आज़ाद नेब) विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जहाजपुर विधानसभा के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलुन्द के खेल मैदान में हुआ। यहां आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सभी से वर्चुअल संवाद किया। विधायक गोपीचंद मीणा ने स्वागत उद्बोधन दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। जहाजपुर विधानसभा में डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास में गति का आश्वासन किया। कार्यकम में उपखण्ड अधिकारी दामोदर सिंह, पीपलून्द सरपंच व जिला महामंत्री भाजपा वेदप्रकाश खटीक, कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा, जहाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, पूर्व उप प्रधान मोहन सिंह कानावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टाक, शक्करगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदभंवर सिंह कानावत, मंडल अध्यक्ष कोटड़ी प्रहलाद सेन आदि ने भी संबोधन किया।

उपखंड अधिकारी दामोदर, उपखंड अधिकारी कोटडी मोखम सिंह, तहसीलदार राजीव बड़गुर्जर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खटीक, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुष्कर राज मीणा, सहायक अभियंता संजय मोदी, पशु चिकित्सक शैतान सिंह मीणा आदि अधिकारी कर्मचारी और हजारों व्यक्ति उपस्थित थे। विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रमो की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह राणावत ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d