Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील...

जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की


Jahazpur News 18 अगस्त (आजाद नेब) सर्व अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर भारत बंद का ऐलान किया।है।

इसे लेकर जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत एवं ज़िला पुलिस अधीक्षक राजेश कांवट ने विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। ज़िला कलेक्टर शेखावत एवं एसपी कांवट ने बैठक में मौजूद सभी संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की है कि सभी सामाजिक संगठन और व्यापारिक संगठन एक दूसरे का सहयोग करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। जिला प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाई जाए और शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस दौरान एससी एसटी वर्ग के पदाधिकारियों, अंबेडकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र घूसर, बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल आरटिया, पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, लादूराम जाडोटिया, भीम आर्मी के जिला मध्यक्ष सांवरा लाल रेगर, रामस्वरूप चांवला, गोपीलाल रेगर, उदय लाल बेरवा आदि ने बताया कि अगर 21 अगस्त को अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण वर्गीकरण के विरोध में आंदोलन होता है तो शाहपुरा जिला मुख्यालय सहित जहाजपुर कोटडी फुलिया कला, बनेड़ा व काछोला कस्बे भी बंद रखा जाएगा।

आंदोलनकारी किसी भी तरह का उपद्रव नहीं करेंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था जिस तरह से पहले की तरह कायम है। उसी तरह से कायम रखी जाएगी। ज़िला कलक्टर तथा एसपी ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि 21 अगस्त को शाहपुरा बंद रखा जाता है तो सभी उनका सहयोग करें। यदि 21 अगस्त को आंदोलन होता है तो आंदोलन करने वाले इसकी सूचना सभी व्यापारिक संगठनों को दें और उनके साथ बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें, ताकि आंदोलन के दौरान आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d