Deoli News 18 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में हो रही पानी की आवक की बदौलत जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है।
बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक डेम का जल स्तर रविवार शाम 5 बजे तक आरएल 313.26 मीटर था। इस जलस्तर के अनुसार बांध में 23.703 टीएमसी पानी है। जबकि त्रिवेणी पर 2.70 मीटर का गेज जारी है। बता दे की बांध की पूर्ण भराव जल क्षमता आरएल 315.50 मीटर एवं 38 टीएमसी पानी है। इस क्षमता में पानी आने पर अधिशेष पानी को डेम के गेट खोलकर निष्कासित किया जाता है।



