Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsत्रिनेत्र गणेश पदयात्रा मंगलवार को जाएगी, मंदिर को आर्थिक भेंट दी

त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा मंगलवार को जाएगी, मंदिर को आर्थिक भेंट दी


Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली की त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा इस बार 20 अगस्त को रवाना होगी। दीपक शर्मा ने बताया कि इस दिन सुबह 7:30 बजे गौरी शंकरजी की बगीची गणेश रोड से पदयात्रा रवाना होगी।

जो 25 अगस्त को रणथंबोर गणेशजी के पहुंचकर दोपहर एक बजे ध्वज अर्पित करेंगी। इस दौरान पदयात्रा 20 अगस्त को विजयगढ़, 21 को मांडकला, 22 को उनियारा, 23 को चौथ का बरवाड़ा, 24 को खेतड़ी के बालाजी एवं 25 को रणथंबोर पहुंचेगी। इस बार 24 वीं पदयात्रा रणथंबोर गणेश जी के लिए रवाना होगी। पदयात्रा में ध्वजा सेवक मुन्ना बैरवा व गोविंद प्रजापत होंगे।

ट्रस्ट को 7 हजार रुपए का सहयोग किया

श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में विकास कार्य के लिए एक दानदाता द्वारा 7 हजार रुपए भेंट किए गए है। ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि यह दानदाता ज्योति कॉलोनी देवली निवासी बजरंग लाल मीणा व दीपक मीणा है।

जिन्होंने मंदिर परिसर में विकास कार्यों में सहयोग के लिए मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 7 हजार रुपए भेंट किए। इस पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से पुजारी मोहित मीणा एवं अन्य धर्मावलंबियों ने भामाशाह का माल्यार्पण एवं भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d