Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsजिला स्तरीय कला उत्सव 8 अक्टूबर को होगा

जिला स्तरीय कला उत्सव 8 अक्टूबर को होगा


Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में कलात्मक प्रतिभा को पहचानने व उसे पोषित करने के उद्देश्य से आगामी 8 अक्टूबर को जिला स्तरीय कला उत्सव आयोजित होगा।

दरअसल उक्त विद्यार्थियों की कला प्रस्तुत करने और बढावा देने की एक पहल को लेकर कला उत्सव 2024 का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली के माध्यम से 8 अक्टूबर को शहीद सोहन लाल वर्मा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में किया जा रहा हैं। कला उत्सव के जिला स्तरीय प्रभारी भँवर लाल वैष्णव ने बताया कि उत्सव में संगीत गायन, वादन, नाटक, नृत्य, दृश्य कलाओं एवं ललित कला आयोजित होगी। जिसमें जिले के माध्यमिक स्तर के राजकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। कला उत्सव के संयोजक चंद्र प्रकाश माहेश्वरी प्रधानाचार्य चांदली एवं सह संयोजक राजेन्द्र सुराणा प्रधानाध्यापक आदर्श विद्यालय देवली होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d