Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसमग्र हिन्दू समाज की पितांम्बर श्याम न्याय यात्रा मंगलवार को

समग्र हिन्दू समाज की पितांम्बर श्याम न्याय यात्रा मंगलवार को

मांगों को लेकर महापड़ाव व बाजार बंद का आवाह्न


Jahazpur News 30 सितंबर (आज़ाद नेब) पिताम्बर श्याम के बेवाण पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों व समग्र हिंदू समाज के बीच में हुई वार्ता के बाद मांग पूरी नहीं होने से नाराज समग्र हिंदू समाज व ठाकुर श्री पीतांबर श्याम न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में एक अक्टूबर को न्याय यात्रा निकालकर बस स्टैंड पर महापड़ाव किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता मे बताया कि समग्र हिन्दू समाज जहाजपुर के धार्मिक त्योहार झलझूलनी एकदशी पर समुदाय विशेष के लोगो ने षडंयत्रपूर्वक पितांम्बर श्याम मन्दिर के बेवाण व धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों पर हमला किया। मस्जिद से पत्थर से हमला करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने एवं धर्मस्थल पर अवैध अतिक्रमण व अवैध निर्माण को हटवाने व सीमाकंन करने सहित 12 सुत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को दिया गया था। जिस पर शाहपुरा जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा 3 दिन में कार्यवाही कर समग्र हिन्दू समाज के सामने अवगत करवाया गया था। इस बात पर धरना स्थल पर सहमति बनी थी। आरोप है कि प्रशासन ने मुस्लिम समाज के दबाव के चलते कोई ठोस कानूनी कार्यवाही नहीं की। लिहाजा समग्र हिन्दू समाज को उग्र आन्दोलन का रूप लेने को मजबूर होना पड़ा है।

समग्र हिन्दू समाज द्वारा एक अक्टूबर को न्याय यात्रा व महापड़ाव का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिलेभर से संत शामिल होगे। संतो के नेतृत्व में यह विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर तहसील के समग्र व्यापारी संघ से भी स्वैच्छिक बंद का आव्हान किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d