रवि बलसोरा अध्यक्ष मनोनीत
Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राठौर तेलियान साहू समाज देवली के नवयुवक मंडल की बैठक रविवार को बोरडा गणेशजी मंदिर परिसर में हुई। संरक्षक कुलदीप चौधरी (मंगलुण्डिया) ने बताया कि इसमें पूर्व नवयुवक मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र राबडिया व समस्त मंडली द्वारा सर्वसम्मति से रवि बलसोरा को नवयुवक मंडल अध्यक्ष व पवन पंचोली को कार्यकारणी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसी तरह उपाध्यक्ष आकाश साहू व मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष ऋषभ अगवाल, विष्णु पंचोली को मनोनीत किया। कार्यकारणी में महामंत्री रामावतार मंगलुंडिया, नवीन अगवाल को, संगठन मंत्री संजय गेरोटिया को, प्रचार प्रसार मंत्री कुणाल दिया को, मीडिया प्रभारी विष्णु मंगलुंडिया को बनाया गया। जबकि पंकज बलसोरा, गोविंद कसौदनिया, लोकेश साहू, कुलदीप मंगलुंडिया, विनोद बनवाल, सुरेश बलसोरा को सर्वसमिति से नवयुवक मंडल का संरक्षक बनाया गया। मीटिंग में 50 नवयुवक शामिल हुए। इस मौके पर गणेशजी के भोग लगाया गया। नए पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।



