Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsनाचते गाते पहुंचे स्वस्तिधाम, पहली पदयात्रा में दिखा उत्साह

नाचते गाते पहुंचे स्वस्तिधाम, पहली पदयात्रा में दिखा उत्साह


Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीमहावीर दिगंबर जैन मंदिर देवली से रविवार सुबह 4:30 बजे पहली स्वस्तिधाम यात्रा धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ रवाना हुई। इस मौके पर दर्जनों जैन समाज के लोगों ने पदयात्रा की।

समाज के लोगों ने बताया कि सुबह पूजा आराधना के बाद दर्जनों श्रद्धालु भजन गाते हुए स्वस्तिधाम के लिए रवाना हुए। यह पदयात्रा सुबह 10 बजे जहाजपुर स्थित स्वस्तिधाम पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आर्यिका स्वस्ति भूषण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं आर्यिका ने लोगों को प्रवचन कर धर्म का मर्म समझाया। इस दौरान विधानमंडल कार्यक्रम हुआ। वही पदयात्रा के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। पदयात्रा में महावीर मंदिर अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार जैन, पार्श्वनाथ जैन मंदिर अध्यक्ष संजय पापड़ीवाल, महावीर जैन, पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पार्षद भीमराज जैन, हुकुमचंद सेठी व स्वस्ति यात्रा से जुड़े संजय सेठी, प्रदीप लुहाड़िया, बंटी अजमेरा, जम्बू बिलाला, मनोज जैन, राकेश ओसवाल, शैलेंद्र, संजय काला, योगेश श्रीमाल, मुकेश जैन समेत लोग शामिल थे। पदयात्रा के बीच महिला श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d