Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत व पति घायल

सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत व पति घायल

कोटा रोड चिंताहरण बालाजी तिराहे पर हुआ हादसा


Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड जयपुर कोटा बाईपास के समीप रविवार अपरान्ह एक सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा पति घायल हो गया। सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के डाबला थाना दबलाना निवासी बद्रीलाल पुत्र छोटूलाल बैरवा अपनी पत्नी मनभर के साथ देवली क्षेत्र में देवता के दर्शनों के लिए आए। दर्शनों के बाद बद्रीलाल वापस लौट रहा था। इस बीच चिंताहरण बालाजी हाईवे तिराहे पर वह रुका था। इस दौरान एक ट्रक ने बद्रीलाल की बाइक के टक्कर मार दी। टक्कर से बद्रीलाल उछलकर एक ओर गिर गया। जबकि उसकी पत्नी मनभर डिवाइडर पर सिर के बल गिर गई। हादसे में मनभर के सिर पर गंभीर चोट आने से अत्यधिक खून बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि बद्रीलाल घायल हुआ है। जिसका देवली अस्पताल में उपचार कराया गया। हादसे की सूचना पर गांव से परिजन देवली पहुंचे हैं। वही हनुमान नगर थाना पुलिस शव के पोस्टमार्टम व पंचनामा कार्रवाई में जुटी है। उधर, ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d