Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में संचालित हुई ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी का रविवार को पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष जैन ने कहा कि देवली में खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट अकादमी की आवश्यकता थी। जिसे ब्लेयर क्रिकेट अकादमी ने पूरा किया है। इससे प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी और उन्हें आगे आने का अवसर मिलेगा। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर जावेद मसूद, इम्तियाज अली खान, मंसूर अली खान समेत मौजूद थे। जिन्होंने क्रिकेट अकादमी के बारे में जानकारी दी।


