Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई


Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को नासिरदा देहात मंडल में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी पहुंचे। इस दौरान शक्ति केंद्र संयुक्त हिसामपुर व शक्ति केंद्र संयोजक नासिरदा के बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओ की बैठक कर सदस्य बनाए गए।

वहीं कार्यकर्ताओ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात भी सुनी गई। इस मौके पर सत्यनारायण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान पूरे देश व प्रत्येक बूथ पर अपने लक्ष्य को प्राप्त होने वाला है। सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य के अनुसार लोगों को सदस्य बनाने में जुटे हुए है। हर एक गांव, ढाणी में सदस्यता अभियान यही हमारा लक्ष्य है। मंडल संयोजक लोकेश पारोता ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनाने के लिए हर गांव, हर घर पर भाजपा का कार्यकर्ता पहुंच रहे है। सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करना है। इस मौके पर महामंत्री रतन माहेश्वरी, सदस्यता अभियान के सहसंयोजक ओमप्रकाश लुहार, शक्ति केंद्र संयोजक मोहनलाल सैनी, शक्ति केंद्र संयोजक भारत सिंह सोलंकी, विस्तारक विकास शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेश नामा, बूथ अध्यक्ष बजरंग कीर, बजरंग गुर्जर ,जगदीश धाकड़, नंदलाल माली सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d