क्रिमिनल गैंग समेत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
Desk News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केन्द्र अविकानगर मालपुरा में बुधवार को महानिदेशक, महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन की तरह जिला स्तर पर एक रात्रि विश्राम कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिसका उद्देश्य कटिंग एज पुलिस अधिकारियो को सुझाव तथा सिफारिशों से अवगत कराना हैं। उक्त पुलिस सेमिनार मे ओमप्रकाश उपमहानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज ने मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लिया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान टोंक ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर अपना उद्बोधन दिया। पुलिस सेमिनार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल, टोंक वृताधिकारी देवली, निवाई, मालपुरा, पीपलू, थानाधिकारी पचेवर, पुरानी टोंक, मालपुरा निवाई, दूनी, दतवास, पीपलू, महिला थाना टोंक सहित जिले के सभी थानो से एक-एक हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल ने भाग लिया। सेमिनार मे मुख्य रूप से क्रिमीनल गेंग के बारे में चर्चा की और रोकथाम, साईबर फ्रॉड व सिक्योरिटी, रोकथाम अनुसंधान व जागरूकता, नए अपराधिक कानून के बारे मे जानकारी दी।
साम्प्रदायिक मामले व चुनौतियां के बारे मे जिला स्तर, वृत्त स्तर के अधिकारियो ने अपने-अपने सुझाव दिए।


