Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय रेगर पंचायत गंगा मंदिर पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र खेतावत एवं राष्ट्रीय महामंत्री मदनलाल चौहान की सहमति से संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देवली निवासी सूबेदार यादवराय बदलोटिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजपाल निवासी देवली एवं ऊंचा निवासी डालचंद बदलोटिया को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है।



