महिला मंडल की बैठक हुई
Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैहय क्षेत्रीय कलाल समाज संस्थान देवली के महिला मंडल की बैठक अध्यक्ष पार्वती मेवाड़ा की और प्रदेश अध्यक्ष माया सुवालका के तत्वाधान में बैठक हुई। इस दौरान राजराजेश्वर शहस्त्राअर्जुन भगवान के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक शुरू की गई।
सोशल न्यूज़ : सामाजिक, सांस्कृतिक सुधार व राजनीतिक चेतना कार्यक्रम 14 व 15 जनवरी को
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान संगठन को आगे बढ़ाने, समाज को एकजुट करने, महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह करने, उसी में ही सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का प्रस्ताव महिला मंडल ने लिया। बैठक में सभी ने आने विचार रखें। यहां महिला मंडल महासचिव शकुंतला सुवालका, उपाध्यक्ष सुशीला सुवालका, कोषाध्यक्ष दुर्गा देवी सुवालका, सचिव दीपिका, लीला देवी, ललिता देवी, विधि सलाहकार मंत्री यामिनी सुवालका, प्रचार प्रसार मंत्री प्रमिला सुवालका, शिक्षा मंत्री ओमलता माहुर, उपस्थिति थी। इस दौरान डॉ. रतनलाल सुवालका अध्यक्ष, सत्यनारायण बुलियां, दलेलचंद सिंधव, संपत सुवालका, एडवोकेट बंसीलाल कलवार, धर्मेंद्र मेवाडा, गोपाल सुवालका, अनिल सुवालका युवा अध्यक्ष समेत मौजूद थे।



