Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsसामाजिक, सांस्कृतिक सुधार व राजनीतिक चेतना कार्यक्रम 14 व 15 जनवरी को

सामाजिक, सांस्कृतिक सुधार व राजनीतिक चेतना कार्यक्रम 14 व 15 जनवरी को


Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कीर, कहार, केवट, कश्यप व मेहरा विकास मंच राजस्थान के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय धार्मिक तिथि बंधन एवं सामाजिक-सांस्कृतिक सुधार, राजनीतिक चेतना कार्यक्रम झालीजी का बराना में आगामी 14 व 15 जनवरी को आयोजित होगा।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओम बिड़ला शिरकत करेंगे। वहीं विकास मंच राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें उक्त कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया जाएगा। महामंत्री डॉ. नरेन्द्र मेहरा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के टोंक, अजमेर, केकडी, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, झालावाड, जयपुर, दौसा, शाहपुरा सहित जिलों से समाज के लोग शामिल होंगे। प्रदेश स्तरीय “बोल केवट मन की बात” का भी शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण इसे सफल बनाने की समाज के लोगों को जिम्मेदारी दी है।

पौष दशमी पर जन्मोत्सव मनाया

दूनी में बुधवार को पौष दशमी पर भगवान पारसनाथ का जन्मदिवस ओसवाल समाज द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर शिखर पर ध्वज चढ़ाया गया। ध्वज यात्रा मुख्य बाजार होती हुई ओसवाल समाज के मंदिर पहुंची। जहां वैदिक मत्रों से ध्वज को चढ़ाया गया। ओसवाल समाज के जैन मंदिर के शिखर पर ध्वजा पहनाई गई। लहरचंद गोखरू ने गाजे बाजे, मंत्रों विधान के साथ ध्वज को मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। समाज के अध्यक्ष हंसराज चंडालिया ने बताया कि इस साल भी भगवान पारसनाथ का जन्मोत्सव मनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d