Deoli News 25 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में बन रहे मौसमी तंत्र के चलते दो दिनों तक क्षेत्र में बारिश संभव है। इस दौरान दिन का तापमान काफी नीचे आ सकता है। जिससे कड़ाके की सर्दी या शीतलहर का अहसास हो सकता है।

उल्लेखनीय है मौसम विभाग ने बने नए तंत्र से मावठ होने की सम्भावनाएं जताई थी। पूर्वानुमान है कि यह तंत्र 26 से सक्रिय हो सकता है। जिसकी अवधि 27 दिसम्बर तक रह सकती है। फिलहाल क्षेत्र में बीते 3 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है, जिससे धूप भी छितराई हुई निकल रही है। बुधवार को तो ठंडी हवाओं ने शीतलहर का अहसास कराया। मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक 26 दिसम्बर को शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से घटकर 16 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा की गति रहने से तेज सर्दी का अहसास संभव है। इस दौरान 65 फीसदी बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक यह दौर 27 दिसम्बर को भी बरकरार रहा सकता है। इस दौरान दिन का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।
लेकिन हवाओं का प्रेशर 10 से 15 किमी प्रति घण्टा रह सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक 27 दिसम्बर को 70 फीसदी सम्भावना बारिश होने की है।


