Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में 26 दिसंबर से संगीतमय श्रीराम कथा शुरू होगी। कथा व्यवस्थापक राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि यह कथा बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में प्रतिदिन दोपहर एक से शाम 4 बजे तक होगी।
इसमें अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पं पुष्प मुरारी बापू (श्रीधाम वृंदावन) कथा करेंगे। कथा की पूर्णाहुति 3 जनवरी को होगी। इससे पूर्व गुरुवार को कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा सुबह 11 बावड़ी बालाजी मंदिर से शुरू होगी। कलश यात्रा यहां से छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड विवेकानंद कॉलोनी होते हुए वापस कथा स्थल पहुंचेगी। संगीतमय श्रीराम कथा को लेकर तैयारी की जा रही है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पांडाल तैयार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पुष्प मुरारी बापू पूर्व में भी देवली में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कर चुके हैं। श्रीराम कथा के पहले दिन कथा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। मनुष्य जीवन में श्रीराम कथा के औचित्य व प्रेरणा पर भी जानकारी होगी।



