आंखों का जटिल ऑपरेशन किया
Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में एक जटिल नेत्र रोगी 70 वर्षीय महिला शांति देवी की आंखों का सफल इलाज किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शांति देवी की केवल एक ही सही आंख थी। जिसमें भी मोतियाबिंद और काला पानी की घातक बीमारी हो गई थी। वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. विशाल स्नेही ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए कंबाइंड प्रोसीजर से जटिल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। इस ऑपरेशन में मोतियाबिंद और काला पानी का इलाज एक साथ किया गया। ऐसी जटिल बीमारियों में ऑपरेशन की सुविधा आमतौर पर बड़े नगरों में ही मिलती है। लेकिन अब यह सुविधा देवली भी उपलब्ध है। ऑपरेशन के बाद जब शांति देवी की पट्टी खोली गई तो उन्हें दिखना शुरू हो गया।



