Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर देवली में गुरुवार को णमोकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां शाम 7:30 से 8 बजे तक समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक णमोकार महामंत्र का पाठ किया।

धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष पारस चंद बड़जात्या ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में मोतीलाल पापडीवाल, बाबूलाल बड़जात्या, चांदमल शाह और प्रकाश चंद कोठारी को संरक्षक मनोनीत किया गया है। इसी तरह ताराचन्द पांड्या, राजेन्द्र गंगवाल, डॉ. राजेश जेठयानिवाल, नरेश लुहाड़िया और चंद्रप्रकाश बड़जात्या को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ललित सोनी को महामंत्री, मनोज शाह को सचिव तथा सुनील डोसी एवं पारस वैद को संयुक्त रूप से कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख पदों में सुनील काला को सांस्कृतिक मंत्री, मनोज जेठयानिवाल व विमल बड़जात्या को धर्मशाला प्रभारी, राजेश चौधरी (राजमहल) को कानूनी सलाहकार एवं पदम् चंद कासलीवाल को प्रवक्ता बनाया गया है।
जबकि मुनि सेवा की व्यवस्थाओं के लिए बाबूलाल जैन अजमेरा, कुंदनमल जेठयानिवाल, ज्ञानचंद शाह, संजय बाकलीवाल, हरीश लुहाड़िया, नरेश पाटोदी, सुनील झांझरी, पवन बाकलीवाल, वैभव पापडीवाल, आशीष अजमेरा, रजत अजमेरा और पारस धानोत्या की समिति गठित की गई है। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी के रूप में राजीव पांड्या संभालेंगे।



