Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मुख्य मार्ग स्थित गांधी कांप्लेक्स के प्रवेश द्वार पर विद्युत सप्लाई के लिए लगा बिजली का खंभा हादसे को दावत दे रहा है। यहां खंभे का प्लेटफॉर्म एक ओर झुक गया है।
जिससे यह करीब 75 डिग्री के कोण पर टेढ़ा होकर झूल रहा है। झूलती स्थिति में पहुंचा यह खंभा स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर जोखिम बना हुआ है। यहां के व्यापारियों ने बताया कि मुख्य मार्ग के किनारे लगा यह बिजली खंभे का पैनल पूरी तरह से झूल रहा है, जिसकी दिशा पास स्थित कच्ची बस्ती एक परिवार की झोपड़ी की ओर है। ऐसे में इसके गिरने की आशंका लगातार बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। व्यापारियों ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता से स्थिति को देखते हुए बिजली के इस खंभे को अन्यत्र शिफ्ट कराने की मांग की है।



