Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवर्षों बाद नई सड़क का काम शुरू, ग्रामीणों को होगी सुविधा

वर्षों बाद नई सड़क का काम शुरू, ग्रामीणों को होगी सुविधा


Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के पनवाड़ गांव में कई वर्षों बाद नया रोड बनने की शुरुआत हुई है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा होगी।

Oplus_16908288

भाजपा देहात मण्डल के मीडिया प्रभारी महावीर माली ने बताया कि एनएच 52 से पनवाड़ तक 3 किलोमीटर सड़क नए सिरे से बनाई जा रही है। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर की अभिशंसा पर स्वीकृत हुई सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सड़क 3 किलोमीटर की बनेगी। जिसमें 2 किलोमीटर डामरीकरण और एक किलोमीटर सीसी सड़क बनेगी। सीसी सड़क के दोनों और नालियां भी बनेगी। सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर और सड़क के दोनों और तीन-तीन फीट पगडंडी भी बनेगी। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पनवाड़ में करीब 25 वर्ष पहले नई सड़क बनी थी।

वहीं वर्तमान में इस रोड की इतनी हालत खराब हो चुकी थी कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन अब ग्रामीणों में खुशी है। जबकि इस मार्ग पर देवली का स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, मानव धर्म मानसिक विद्यालय स्थित है और कई गावों का जुड़ाव भी है। फिलहाल सड़क खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d